रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भारतीय किसान यूनियन करेगी धरना प्रदर्शन

अलीगढ़। भाकियू हरपाल गुट का धरना किसनों की समस्याओं, पेन कार्ड से आधार कार्ड जोड़े जाने संबंधी आदेश के विरोध में आज (सोमवार) अलीगढ़ में धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। चौधरी हरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि किसानों की समस्याओं को लेकर उनका गुट सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। किसानों को आलू, गेहूं की फसल में  प्राकृति प्रकोप से हुई क्षति का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर लगाकर परेशान किया जा रहा है। इन मांगों को लेकर दस अप्रैल को अलीगड़ में 12 अप्रैल को लखनऊ में तथा 13 अप्रैल को अमेठी में धरना प्रदर्शन करके सरकारी किसान विरोधी नीतियों को विरोध किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!