रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रायोगिक प्रशिक्षण से निखरे विद्यार्थियों के फोटोग्राफी कौशल

मंगलायतन विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित, छात्रों ने सीखे कैमरे के गुर

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा “सीखें, सृजन करें, संवाद करें” थीम पर आधारित एक दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ इस क्षेत्र के व्यावहारिक पहलुओं और तकनीकी बारीकियों से रूबरू कराना रहा।

दृश्य कहानी कला की सीखीं बारीकियां

कार्यशाला के मुख्य वक्ता, प्रख्यात सिनेमैटोग्राफर एवं लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक क्रांति आनंद ने विद्यार्थियों को कैमरे के संचालन के गुर सिखाए। उन्होंने फ्रेमिंग, लाइटिंग, एंगल चयन और दृश्य कहानी कला (विजुअल स्टोरीटेलिंग) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फोटोग्राफी केवल एक क्लिक मात्र नहीं है, बल्कि यह भावनाओं और विचारों को बिना शब्दों के प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की एक सशक्त कला है।व्यावहारिक ज्ञान पर रहा जोर

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को न केवल आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई, बल्कि व्यावहारिक प्रदर्शन और प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से कैमरा चलाने का अनुभव भी कराया गया। विशेषज्ञों ने सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में उभरती करियर संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

विशेषज्ञों का सम्मान और प्रोत्साहन

डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा ने मुख्य वक्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन मयंक जैन द्वारा किया गया और समापन पर डॉ. मनीषा उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगेश कौशिक, नीलकांत तिवारी, याशिका गुप्ता सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!