रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नशा मुक्ति अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स विभाग द्वारा विस्तार गतिविधियों के अंतर्गत गांव मिर्जापुर में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने डा. मोहम्मद अरसलान एवं डा. सुजीत मोहापात्रा के नेतृत्व में गांव में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा तथा संकाय के डीन प्रो. राजीव शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!