रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखने पहुंचे सीओ, रात्रि गणना कर दिए आवश्यक निर्देश

गभाना। सीओ गभाना श्री महेश कुमार ने मंगलवार देर रात थाना गभाना का औचक निरीक्षण किया और वहां तैनात समस्त पुलिसकर्मियों की रात्रि गणना ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की मुस्तैदी को परखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

सीओ ने गणना के दौरान स्पष्ट किया कि रात्रि गश्त और बीट भ्रमण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की सक्रियता पर पैनी नजर रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों की स्थिति में तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने अधीनस्थों को हिदायत दी कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस माैके पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसएसआई केपी सिंह समेत उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!