रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने कोर्ट से आंख-मिचौली कर रहे चार वारंटी दबोचे

चंडौस। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर तारीखों से नदारद रहने वाले अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में थाना पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे चार वारंटियों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव ताजपुर निवासी राहुल, गंगेई निवासी चंद्रपाल, जामुनका निवासी साविर तथा कसेरू निवासी सोनू अलग-अलग मामलों में न्यायालय में विचाराधीन केसों में लंबे समय से पेश नहीं हो रहे थे। बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद कोर्ट में हाजिर न होने पर माननीय न्यायालय ने इनके खिलाफ वारंट जारी किए थे। बुधवार को पुलिस ने गाँवों में दबिश दी और चारों आरोपियों को उनके घरों से हिरासत में ले लिया। सभी अभियुक्तों को कड़े सुरक्षा घेरे में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार आगामी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!