रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राधे-कृष्ण मंदिर में कल से गूंजेगी शिवमहापुराण की अमृतवर्षा, तैयारियां पूरी

गभाना। क्षेत्र के घौरोठ गांव स्थित श्री राधे-कृष्ण मंदिर प्रांगण में कल (गुरुवार) से नौ दिवसीय भव्य शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा शुरू होने से पूर्व कल सुबह 7:00 बजे एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु शामिल होंगे।
इसके उपरांत, 29 मई तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रख्यात कथावाचक स्वामी अमृतानंद महाराज अपने मुखारविंद से शिवभक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। कथा की पूर्णाहुति के अगले दिन, यानी 30 मई को भगवान राधा-कृष्ण का विशेष भव्य श्रृंगार किया जाएगा और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा, जिसके बाद एक विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त कथा प्रेमियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में सपरिवार उपस्थित होकर प्रभु भक्ति का आनंद लेने और पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!