रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

समाजसेवियों ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत, गर्मी से मिली राहत

चंडौस। कस्बे के प्रमुख पैंठ बाजार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच समाजसेवा की एक अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र में बढ़ती तपन और उमस से आम जनमानस को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं सभासद विनोद कुमार गुप्ता द्वारा प्याऊ लगाकर शरबत वितरण का आयोजन किया गया, जहाँ राहगीरों और बाजार में आने वाले सैकड़ों लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया।

तेज धूप में राहगीरों को मिली बड़ी राहत

कस्बे में पिछले कई दिनों से पारा चढ़ने के कारण राहगीर और बाजार में आने वाले ग्रामीण बेहाल हैं। ऐसे में बाजार के बीचों-बीच ठंडे और मीठे शरबत का स्टॉल लगने से लोगों को बड़ी राहत मिली। राहगीरों ने रुक-रुक कर शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई और इस परोपकारी कार्य की सराहना की। इस दौरान समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि इस भीषण और चिलचिलाती गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसी सेवा भाव के उद्देश्य से यह शरबत वितरण किया जा रहा है, ताकि राहगीरों को इस तपन में कुछ पल की राहत मिल सके।इनका रहा सहयोग

पुण्य के इस कार्य में स्थानीय युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। इस सेवा कार्य के दौरान मुख्य रूप से योगेश शर्मा, मुकेश गुप्ता, मनीष वार्ष्णेय, विनेश, अंकित जोशी, सोनू गुप्ता, शिवम गुप्ता और उदय गोयल सहित तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे और व्यवस्था बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!