रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ईद की पूर्व संध्या पर एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

चंडौस। बकरीद के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। बुधवार शाम को एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र और सीओ महेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के संवेदनशील गांव रामपुर-शाहपुर में फ्लैग मार्च किया।

ग्रामीणों से संवाद और सुरक्षा का जायजा

पैदल मार्च के दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों से सीधा संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने सभी से ईद का त्योहार पारंपरिक तरीके से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान प्रशासनिक अमले ने गांव के विभिन्न संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के उल्लास में खलल डालने या किसी भी तरह की अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अत्यंत कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा।

भारी पुलिस बल की इस मुस्तैदी और गश्त से स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव देखा गया। इस दौरान इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!