गभाना: थाने में एसएसआई को दी गई भावभीनी विदाई, सेवाकाल और निष्ठा की हुई जमकर सराहना
गभाना। थाना परिसर में रविवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां लंबे समय से तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंवरपाल सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस कर्मियों और क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अंगवस्त्र, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके आगामी सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल रहे कंवरपाल सिंह
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने एसएसआई कंवरपाल सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी जमकर सराहना की। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान हमेशा उच्च मानदंडों को स्थापित किया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की समस्याओं को सुलझाने में उन्होंने हमेशा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विदाई के इन भावुक क्षणों में कंवरपाल सिंह ने भी सभी स्टाफकर्मियों और क्षेत्र की जनता से मिले निरंतर सहयोग व सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया।
ये लोग रहे मौजूद
विदाई समारोह में इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर राधाकिशन, एसआइ अमित कुमार, सौरव कुमार, संतोष वर्मा, दीप कुमार शाह, महेश कुमार, राजवीर सिंह, हरीश कुमार, दलवीर सिंह, अनुज कुमार यादव, सोनू कुमार, कुलवीर सिंह, अजयकांत यादव, हरिओम कुमार, बृजमोहन यादव, रोहित कुमार, मुनेश कुमार, लोकेंद्र प्रताप सिंह, शुभम सिंह, विवेक सिंह, सुमित सिंह, कृष्णा ठाकुर, जितेंद्र सिंह, जसवीर सिंह प्रधान सहित क्षेत्र के संभ्रांत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।