रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना: धूमधाम से मनाया लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का 301वां जन्मोत्सव, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

गभाना। क्षेत्र के ग्राम सौंगरा में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर समूचे क्षेत्र से आए ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

समाज उत्थान और संघर्ष की प्रतीक हैं देवी अहिल्याबाई

जयंती समारोह के दौरान आयोजित गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृत्त और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर ने तत्कालीन रूढ़िवादी समाज की बेड़ियों को तोड़कर महिला सशक्तिकरण, न्याय व्यवस्था और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने अपने जीवन में कई पारिवारिक और राजनैतिक आपदाओं का सामना किया, परंतु कभी विचलित नहीं हुईं। समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए उन्होंने आजीवन कड़ा संघर्ष किया। आज देश और समाज में जो चेतना है, उसमें उनका अविस्मरणीय योगदान है। हमें उनके दिखाए मार्ग और उच्च आदर्शों पर चलकर समाज की प्रगति में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

भंडारे का हुआ आयोजन

जन्मोत्सव के इस शुभ अवसर पर गांव में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए इस भंडारे में बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान चारों ओर भक्तिमय और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहे मौजूद

आयोजन में पवन कुमार उर्फ पिंटू, बंटी बघेल, मनवीर सिंह, पंकज सिंह, इंजी. सतेंद्र धनगर, साहब सिंह बघेल, शैलेंद्र उर्फ सोनू, कन्हैया बघेल, योगेश बघेल, इंजी. जितेंद्र सिंह, कौशल विराट, सुनील बघेल, विष्णु बघेल, मुकेश बघेल, नागेश, रिंकू, नरेश कुमार, चिंटू चंदेल, सचिन, सौरव सिंह, कैलाश, यतेंद्र सागर, नैतिक सागर, शेखर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!