रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बेसहारा बुजुर्ग का डीएम बने सहारा, निशुल्क आंखों के ऑपरेशन को सरकारी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

अलीगढ़। कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष मदद की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले अध‌िकांश फर‌िया‌द‌ियों को राहत मिल रही है। जिसको लेकर गरीब व जरूरतमंदां में आशा की एक नई किरण जगी है। इसी उम्मीद में सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरवार में खैर रोड के रामनगर टॉवर वाली गली निवासी बुजुर्ग राम स‌िंह डीएम से म‌िलने पहुंचे। उन्होंने डीएम को बताया क‌ि वह अपनी आंखों का एक बार ऑपरेशन करवा चुके हैं, जो सफल नहीं हुआ। अब डॉक्टरों ने दोबारा से ऑपरेशन करने की सलाह दी है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते ऑपरेशन कराना मुश्किल हो रहा है। उन्हें आंखों में हर समय दर्द बना रहता है। बुजुर्ग की परेशानी सुनकर डीएम ने तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी से बुजुर्ग को गांधी नेत्र च‌ि‌क‌ित्सालय में ऑपरेशन के ल‌िए भ‌िजवा द‌िया। डीएम ने चिकित्सक एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि पीड़ित का समुचित निशुल्क इलाज किया जाए।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!