रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गड्ढे में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान

अलीगढ़। बेसवां कस्बा में चौराहे से श्मशान घाट तक 800 मीटर रास्ते में गोरई-गोंडा जाने वाले मार्ग में सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, कहना मुश्किल हैं। आने जाने वाले राहगीर सड़क की खस्ता हालत देख कर परेशान है। मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो जाते है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार विभाग समस्या को जानते नहीं हैं। इनका अक्सर इस मार्ग से निकलना होता है, लेकिन देख कर अनदेखा कर देते हैं और खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है। यह खराब रोड ब्रज 84 कोष को धरणीधर की परिक्रमा को जोड़ता है, अधिकमास के महीने में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के पैरों में टूटी सड़क के कंकड़ पत्थर लग सकते हैं। तन्नू राठी का कहना है कि खराब रास्ते होने के कारण उनकी गाड़ी में दो महीने में दो बार टायर बदल चुके हैं। अधिशासी अभियंता संजीव पुष्कर का कहना है कि बेसवां-गोरई मार्ग का टेंडर हो गया है एक महीने के अंदर काम शुरू हो जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!