कोचिंग गई छात्रा को बहला कर ले गया
अलीगढ़। गौंडा थाना क्षेत्र की एक छात्रा कस्बा में कोचिंग के लिए आई थी। 10 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे कोचिंग के बाद घर नहीं पहुंचने पर स्वजन को चिंता हुई। छात्रा को काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। स्वजन का आरोप है कि छात्रा को जगदीश उर्फ भोला पुत्र जयप्रकाश एवं डालचंद पुत्र राधेश्याम निवासी गौंडा बहला फुसला कर ले गए हैं। एसओ ने बताया कि अपहृता की मां के प्रार्थना पत्र पर आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
