रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसडीएम व सीओ ने बूथों का किया निरीक्षण

अलीगढ़। निकाय चुनाव का बिगुल फुक चुका है। जहां प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को एसडीएम महिमा सिंह व सीओ राजीव द्विवेदी ने अधिनस्थाें के साथ स्ट्रांग रुम व मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थलों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने बताया कि इगलास नगर पंचायत में अध्यक्ष व 15 सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 19 बूथ बनाए गए हैं। यहां 16900 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बूथ पर विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था के साथ ही प्रत्येक बूथ पर पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि मूलभूत सुबिधाएं सुनिश्चित कराई जानी है। ब्लाक में मदतान केंद्र पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। व्यवस्थाओं के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीओ ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!