रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई- एसडीएम

 चंडौस थाना में एसडीएम व सीओ ने की शांति समिति की बैठक

चंडौस। निकाय चुनावों व आंबेडकर जयंती को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में एसडीए व सीओ ने संभ्रात नागरिकों तथा संभावित प्रत्याशियों के साथ शांति समिति की बैठक की।

बैठक में एसडीएम केबी सिंह ने निकाय चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग से जारी गाइड लाइन व आचार संहिता का पूर्णत: पालन करने के निर्देश दिए। सीओ सुमन कनौजिया ने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी ने भी आचार संहिता का उल्लंघन किया या चुनाव की आड़ में माहौल खराब करने का प्रयास किया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने आंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। उन्होंने साथ कहा कि जो आयोजन पूर्व में परंपरागत तरीके से होते आए हैं, केवल उन्हीं को अनुमति दी जाएगी। कोई नए आयोजन व नई परंपरा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से बाबा साहब आंबेडकर जयंती को आपसी भाई-चारे व प्रेम के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान इंस्पेक्टर सीताराम सरोज समेत संभ्रात नागरिक मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!