रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे 15 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

 वापस मांगने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

खैर। क्षेत्र के गांव सुजानपुर में जमीन दिलाने के नाम पर युवक से 15 लाख रुपये हड़प लिए। वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने व झूठे केश में फंंसाने की धमकी दे रहे हैं। मामले में सीओ खैर राकेश सिसोदिया के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

मामले में हाथरस के सिंकदराराऊ के गांव गोकुलपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र चंद्रपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोफा की नगरिया निवासी हरिपाल सिंह, लक्ष्मन सिंह, किशनपाल सिंह, विनोद कुमार पुत्रगण टीकाराम व प्रेमवती पत्री टीकाराम ने अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सुजनापुर में अपनी जमीन को साढ़े नौ लाख रुपये प्रति बीघा बिक्रय करने को तय किया था। जिस पर उसने तीन मार्च को उक्त लोगाें को उनके घर पर ही दुष्यंत निवासी पिसावा, विजय कुमार निवासी डेटा खुर्द, पिसावा व राजेश कुमार निवासी सोफा के सामने वयाना के रूप में 15 लाख रुपये दिए। रुपये देते समय उसने मोबाइल से वीडियाे भी बनाई थी। 27 मार्च को वह जब उक्त आरोपियों के घर पर पहुंचा तो उक्त लोगों ने जमीन देने व रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि रुपये मांगने पर उक्त लोगों ने जान से मारने व झुठे में फंसाने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर धोखधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!