रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक व साईकिल की हुई भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

अलीगढ़। अकराबाद क्षेत्र में सेहौर बंबा के पास बाइक व साईकिल की आमने सामने जोरदार भिंडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साईकिल सवार को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अकराबाद के गांव भिलावटी निवासी 32 वर्षीय दिनोश कुमार पुत्र गेंदालाल अपने साथी ललित कुमार के साथ बाइक से अलीगढ़ से गांव जा रहे थे। तभी सेहौर बंबा के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे साईकिल सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक के अलावा साईकिल सवार ज्ञान सिंह निवासी भिलावटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं ललित व ज्ञान सिंह को गंभीर हालत देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!