रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एएमयू के पार्क में टहलने गए डॉक्टर पर कुत्तों ने किया हमला, मौत

घटना सीसीटीबी कैमरों में हुई कैद

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर के पार्क में टहलने गए बुजुर्ग डाॅक्टर पर करीब एक दर्जन कुत्तों ने हमला बोल दिया। जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीबी कैमरों में कैद हो गई है।

रविवार सुबह सिविल लाइन पुलिस को एएमयू परिसर में बने पार्क में एक व्यक्ति के शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मेडिकल रोड निवासी 65 वर्षीय डॉक्टर सफदर अली के रूप में हो गई।पुलिस ने एएमयू परिसर में लगे सीसीटीबी कैमरों को चैक किया तो। जिसमें बुजुर्ग सफदर अली पार्क में टहलने आए थे। तभी 10-12 कुत्तों ने पहले उन पर भौंकना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उन पर हमला करते हुए नीचे गिरा दिया। उम्र अधिक होने के चलते वह कुत्तों के हमले से खुद को नहीं बचा सके। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक कासगंज से यूनिसेफ में डॉक्टर थे और पांच वर्ष पूर्व ही वह सेवानिवृत हुए थे। वह हर दिन एएमयू कैंपस में सुबह को टहलने के लिए आते थे, इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सीसीटीवी में कुत्तों के हमले के कारण मौत होना सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!