युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
लोधा। थाना रोरावर के पुराना बाईपास स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से घायल हुए तीन युवकों में से एक युवक की शनिवार देर रात को को उपचार के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार नगला कलार निवासी 19 वर्षीय जीतेश पुत्र मोहन सिंह गोड़ा रोड स्थित भीमपुर पर मोबाइल की दुकान चलाता था। शुक्रवार की तड़के अपने साथी प्रशांत व इंदर के साथ बाइक से मथुरा पुल की तरफ जा रहा था। तभी रोरावर क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर पड़ी थी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां पर शनिवार देर रात में जीतेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था।