भाई की हत्या में गवाही न देने का नामजदों ने बनाया दबाव, मारपीट कर किया घायल
चंडौस। क्षेत्र के गांव जामनका में भाई की हत्या की गवाही देने से रोकने को लेकर हमलावरों ने युवक को पीट- पीटकर घायल कर दिया।
मामले में पीड़ित सलीम खान पुत्र सैय्यद खान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते वर्ष 30 अप्रैल को उसके भाई सगीर की हत्या कर दी गई थी। मामले में 18 अप्रैल को न्यायालय में उसकी गवाही होनी थी। शनिवार को वह अपने घर पर था। तभी आरोपी पक्ष से नईम, नदीम, रूकसाना, रिजवाना आदि लोग घर पर आ गए और भाई की हत्या में गवाही न देने के लिए दबाव बनाने लगे। जिस पर उसने मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे, व ईटों सो उसके साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर चंडौस सीताराम सरोज ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।