रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार

अलीगढ़। इगलास व गभाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर ऑपरशन प्रहार के तहत छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है।इंस्पेक्टर इगलास प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि सहारा कला निवासी देंवेद्र, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बीठना निवासी धर्मराज उर्फ टोटू व गुरूसेना निवासी प्रेमवीर कोर्ट में चल रहे अलग-अलग में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे थे। कोर्ट ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी किया था। जिस पर रविवार को थाना पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है। वहीं गभाना पुलिस ने जमालपुर सिया निवासी विकास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!