दो हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देशन में इगलास कोतवाली पुलिस ने दो शातिर हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दीपक उर्फ दीपू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सीतापुर व रामप्रकाश पुत्र रामजीत निवासी ग्राम सिकन्दरपुर शातिर अपराधी हैं। यह लोग चोरी आदि घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके भय के कारण समाज का कोई व्यक्ति इनके विरुद्ध गवाही देने को भी तैयार नहीं होता है। इस गैंग का लीडर दीपक है। डीएम के अनुमोदन के बाद इनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। विदित रहे कि एसएसपी द्वारा सभी व थाना प्रभारियों को शातिर व अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रखने हेतु पूर्व से ही निर्देशित किया गया है।