रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तीन मारपीट की घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव भौंरा गौरवा निवासी हुकम सिंह पुत्र शिवराम का कहना है कि बुधवार की सांय गांव के ही सूरज, संजय व बृजेश देवी घर में घुस आए। इन्होंने भूसा भरवाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसी बात पर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। बचाने आई मां राजकुमारी को भी पीटा। ग्रामीणों के बचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गोरई निवासी कैलाश शर्मा पुत्र रामस्वरुप का कहना है कि बुधवार की रात्रि घर के अंदर खाना खा रहा था। इस दौरान गांव के लक्ष्मी नारायण, बाबूलाल, रविंद्र, दीपशिखा हमलवार होते हुए घर में घुस आए। आरोपितों ने मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। कार्रवाई कराने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं गांव महुआ बीठना निवासी हरवीर पुत्र शिशुपाल का कहना है कि वह घर पर प्लास्टर करा रहा था। इस दौरान खाली पड़े रामवीर सिंह के प्लाट में सीमेंट गिर गया। इसी बात पर रामवीर, नितेश उर्फ नेता, कमलेश, अमन, रुची ने लाठी डंडो से प्रहार कर सर फाड़ दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!