रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पूर्व चेयरमैन कमलेश शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

इगलास। बृहस्पतिवार को द्वितीय चरण के चौथे दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों द्वारा तथा वार्ड मेम्बर के पद के लिए  13 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किये गए हैं। बेसवां नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन दाखित नहीं किया गया है, वार्ड मेम्बर के लिए केवल एक नामांकन दाखिल किया गया है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा व उनकी देवरानी रजनी शर्मा अपने आवास से समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर नारेबाजी करते हुए तहसील पर नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन करने के बाद हरीश शर्मा व कमलेश शर्मा ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ड मेम्बर सुशीला देवी पत्नी चंद्रपाल, रेखा देवी पत्नी कमल कुमार, मोहनलाल पुत्र घूरेलाल, सुशील कुमार पुत्र सुम्मेर सिंह, ममता पत्नी सुशील कुमार, विनोद पुत्र रामवीर, गौरव पुत्र गोपाल, राजवती पत्नी विजयपाल, निधि वर्मा  पत्नी भोला शंकर सिंह, सुरजीत चौधरी पुत्र विजय चौधरी, रूबी बेगम पत्नी आमिर अली, नजमा बेगम पत्नी मेंहदी हसन, काजल बेगम पत्नी आसिव खान ने नामांकन दाखिल किये हैं। बेसवां से एक मात्र वार्ड मेम्बर प्रत्याशी के रुप में सत्यदेव पुत्र हरीशंकर ने नामांकन दाखिल किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!