रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसडीएम व सीओ ने की शराब की दुकानों की जांच

अलीगढ़। नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। गुरुवार को इगलास एसडीएम महिमा सिंह ने सीओ राजीव द्विवेदी वआबकारी विभाग की टीम के साथ शराब की दुकानों की जांच की।लाईसेंसी दुकानों का स्टाक रजिस्टर चैक करते हुए बोतलों के क्यूआर कोड भी देखे।उन्होने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब के ठेकों के बाहर गंदगी का अंबार मिला। जिसमें ठेका संचालकों को नोटिस दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि चुनाव में शराब बांटने तथा मतदाताओं को लुभाने के लिए हुआ तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होनेलाईसेंस धारकों को कडी हिदायत दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!