रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज

चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव जौहरा में खेतों में बकरियों को चराने की मना करने पर नामजदों ने युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। वहीं परिजनों के साथ भी मारपीट कर डाली।

मामले में जौहरा निवासी अजीत कुमार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को वह परिजनों के साथ खेतों पर काम कर रहे थे। तभी पड़ौसी गांव गांधीनगर जरारा निवासी मनाेज, सिनुआ, अनिल, टेकचंद्र, गोविंदा अभिषेक, महीपाल व छह सात अन्य व्यक्ति अपनी बकरियाें को चराते हुए खेतों पर आ गए। जिस पर उसने बकरियों को खेतों में चराने के लिए मना किया। आरोप है उक्त सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए बकरियों को उसके गेहूं के खेतों में छोड़ दिया और परिवारीजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर डाली। तभी अनिल ने कुल्हाड़ी से हुए ताऊ के बेटे प्रदीप के सिर पर प्रहार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। मारपीट में अनिल के भाई प्रमोद के भी काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर चंडौस सीता राम सरोज ने बताया कि मामले में सात लोग नामजद व छह सात अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!