रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

चंडौस। क्षेत्र में दौरऊ-चंडौस मार्ग पर गांव आेगीपुर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार लोधा क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी निवासी 47 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी महिपाल सिंह गुरुवार को चंडौस स्थित बहन की बेटी के यहां पर आई थी। जहां से शाम को बह बहन के बेटा अमित के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी दौरऊ-चंडौस मार्ग पर गांव ओगीपुर के समीप सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल अमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाना भिजवा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!