रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रेलवे स्टेशन पर बेटे ने पिता की चाकुओं से गोदकर की हत्या

अलीगढ़। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग में एक बेटे ने विवाद में अपने पिता को चाकुओं से गोदकर हत्या कर डाली। बेटे ने स्टेशन पर जीआरपी थाने पहुंचकर पिता के साथ कुछ लोग द्वारा मारपीट करने की शिकायत की। जीआरपी मौके पर पहुंची तो अधेड़ का बाथरूम में रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पास में ही शराब की खाली बोतल पड़ी मिली। पुलिस ने बेटे से कढ़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। रेलवे स्टेशन पर हत्या की खबर पर एसपी जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक आदि रेलवे स्टेशन मौके पर पहुंच गए। आरोपी बेटे से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गए हैं।

 

आरोपी बेटा अनुराग उर्फ जॉनी

 

मिली जानकारी के अनुसार एटा जनपद के निवासी 55 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह अपने बेटे अनुराग उर्फ जॉनी के साथ पानीपत( हरियाणा) में मेहनत मजदूरी करते थे। पिता-पुत्र शुक्रवार तड़के पानीपत से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचे। जहां पहले दोनों ने मिलकर शराब पी। इसी बीच पिता पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात पर बेटे ने गुस्से में पहले पिता को किसी खाने की चीज में जहर दे दिया। इसके बाद बाथरूम में ले जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर डाली। हत्या करने के बाद बेटा अनुराग करीब दो बजे स्टेशन पर जीआरपी थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसके पिता के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जीआरपी मौके पर पहुंची तो बाथरूम में महेंद्र पाल सिंह का शव रक्तरंजित पड़ा हुआ था। पास में ही हरियाणा ब्रांड की एक शराब की खाली बोतल भी मिली। पुलिस ने अनुराग से कढ़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। सूचना पर रेलवे के स्थानीय अफसरों के अलावा एसपी आगरा जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक अलीगढ़ स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी करने के साथ ही आरोपी बेटे से पूछताछ की। सूचना पाकर एटा से परिजन अलीगढ़ आ गए हैं। जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!