सहारा में हुए विवाद की रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सहारा खुर्द में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान छतों से पथराव भी किया गया। झगड़े का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की है।
सहारा खुर्द निवासी सईद खां पुत्र नसीर खां का कहना है कि बुधवार की दोपहर को गांव के ही तवस्सुम, सवा, सविया, मैहराज, भूरा खां ने हमलावर होते हुए उसके व पत्नी मैहराज के साथ मारपीट की। आरोपितों द्वारा छतों से ईंट पत्थर फेंके गए। झगड़े का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवती को भगा ले गया युवक
अलीगढ़। इगलासकोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि विगत 19 अप्रैल को उसकी 20 वर्षीय बेटी को दोपहर करीब 12 बजे गांव का ही यश पुत्र महेंद्र बहला फुसलाकर भगा ले गया है। काफी तलाश के बाद भी उसकी बेटी का कहीं पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध रिपोर्ट दर्ज की गई है।