रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

करोड़ों रुपयों की ग्राम समाज की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

गभाना। तहसील क्षेत्र के गांव नगला पदम में प्रशासन ने तीसरे दिन भी अभियान चलाते हुए ग्राम समाज की करीब 275 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। इस दौरान टीम ने खाली कराई गई भूमि की ढूलबंदी कराकर ग्राम प्रधान के सौंप दिया गया है।

एसडीएम गभाना केबी सिंह के आदेश पर नगला पदम में नायब तहसीलदार संदीप चौधरी के नेतृत्व में टीम अभियान चलाकर ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने में लगी हुई हैं।नायब तहसीलदार संदीप चौधरी ने बताया कि गांव में करीब 1000 बीघा भूमि ग्राम सभा की है। जिस पर वर्ष 1997 में 215 लोगों का पट्टा अावंटन किया गया था। जिन्हें 2006 में तत्कालीन डीएम के आदेश पर निरस्त कर दिया था। तभी से उक्त भूमि पर लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। पिछले दो दिन में उनके नेतृत्व में टीम ने कुल 230 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। वहीं शुक्रवार को टीम ने करीब 275 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि टीम कुल 505 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराने के साथ ही जेसीबी की मदद से ढूलबंदी कराने के बाद ग्राम प्रधान के सौंप दिया गया है। खाली कराई गई भूमि की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये हैं। उन्होंने कहा कि शेष बची भूमि को भी जल्द ही कब्जे में लिया जाएगा। नायब तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी खाली कराई गई ग्राम समाज की भूमि पर फिर से कब्जा करने का प्रयास किया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दाैरान टीम में कानूनगो श्रीकांत, लेखपालकौशलेंद्र यादव, मुकेश कुमार, रेशमपाल सिंह, गोपी पांडेय, विपिन शर्मा, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!