अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने किया सत्तू का वितरण
अलीगढ़। दुबे का पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में शनिवार को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य श्रद्धालुओं ने सत्तू का वितरण किया।
मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने बताया पिछले कई वर्षों से अक्षय तृतीया के अवसर पर मीठे शर्बत व सत्तू का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मानव मात्र की सेवा करने से ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। इस मौके पर शशांक गुप्ता, शुभम गुप्ता ,शशांक देव वार्ष्णेय,गौरव वार्ष्णेय, गौरव बालाजी संदीप सोनवानी ,भरत राज गुप्ता ,लवली ,नवीन आदि लोग मौजूद रहे।