रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दस लोगों ने किया नामांकन

गभाना ।  गभाना तहसील में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।शनिवार को गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रालोद प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरन सिंह व पूर्व प्रत्याशी इगलास विधानसभा वीरपाल सिंह दिवाकर के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रत्याशी मनवीर सिंह के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी सुधा शर्मा पत्नी वेदप्रकाश शर्मा, भुवनेश उपाध्याय, दलवीर सिंह मोरहना ने पत्र दाखिल किया। बरौली नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्दलीय प्रत्याशी बलराज सिंह तथा राजेश कुमार उर्फ टिंकू व उनकी पत्नी संजना देवी ने अलग-अलग नामांकन किए। चंडौस नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी के मदन गोपाल ने तथा पिसावा से निर्दलीय उम्मीदवार सुमन देवी पत्नी रविंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

वहीं वार्ड सदस्य के लिए गभाना से कामिनी सुमन पुत्री सतपाल सुमन समेत 11 उम्मीदवारों ने, चंडौस से 8, बरौली से 7 तथा पिसावा से 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किए है। शनिवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जिससे पूरे दिन तहसील मुख्यालय के आस-पास भीड़-भाड़ जुटी रही। तहसील मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था को चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। प्रत्याशियों के साथ नामांकन को आए समर्थकों को पुलिस ने मुख्यालय से दो सौ मीटर पहले ही रोक लिया गया।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!