रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राजा महेंद्र प्रताप सिंह को पुण्यतिथि पर किया याद, दी श्रद्धांजलि

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था तोछीगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को श्री राम इंटर कॉलेज नोगवां में महान स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, समाज सुधारक और महान दानवीर ‘आर्यन पेशवा’ राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी की पुणयतिथि मनाई गई।इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने राजा साहब के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि राजा साहब ने अगानिस्तान में अस्थाई सरकार बनाई थी और वह स्वयं उसके राष्ट्रपति रहे। उन्होने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1940 में जापान में ‘भारतीय कार्यकारी बोर्ड’ की स्थापना की थी। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने वृंदावन में पहले तकनीकी विद्यालय प्रेम महाविद्यालय की स्थापना की थी जिसका भूमि पूजन महान शिक्षाविद् भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी के कर कमलों से हुआ था। राजा साहब देश की आजादी के लिए दशकों तक विदेश में रहे और अंग्रेज सरकार के खिलाफ अन्य देशों को एकत्रित करते रहे। इस दौरान उन्होंने राजा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय संचालक विकास उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, अजित सिंह, पुस्पेंद्र, रिंकू, देव धर, मानपाल सिंह, घनश्याम सिंह गौरव, अम्रतपाल, संकल्प, शिवा, सूरज, दीक्षा, अंजलि, पल्लवी, शारदा, मुस्कान, पूजा, सुधा, ज्योति, अर्चना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!