कार ने टेंपो में मारी टक्कर, मां-बेटा समेत तीन घायल
लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर करसुआ के निकट सवारियों से भरे टेंपो में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हाे गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में नादा पुल से एक टेंपो सवारियों को लेकर खैर की तरफ जा रहा था। तभी अलीगढ-पलवल मार्ग पर करसुआ ेके निकट आईटीएम कॉलेज के सामने पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार बर्फी देवी व उनका बेटा अमित निवासी शिवागढ़ी, खैर तथा बिलकिस बेगम पत्नी इस्माइल खां निवासी भानोली, लोधा घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
रोराबर क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी
लोधा। रोरावर क्षेत्र के आसिफ बाग नीबरी में पुलिस चौकी के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोर चुराकर ले गए। मामले में पीड़ित ट्रैक्टर चालक ने थाना में तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार आसिफ बाग नीबरी निवासी आजाद मलिक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू-बदरपुर का काम करते हैं। वह प्रतिदिन चौकी के पास अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ा करते हैं, जहां अन्य लोगों के भी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े रहते हैं। गुरुवार रात को भी आजाद ट्रैक्टर-ट्रॉली काे खड़ा करके घर चले गए। देर रात्रि में जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्हें ट्रैक्टर नहीं मिला। जिस पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास क्षेत्र में लगे सीसीटीबी कैमरों को चैक किया, जिसमें चोर शाहपुर हाईवे की तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीसीटीबी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

