रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने चावल से भरी कैंटर गाड़ी पकड़ी, चावल को प्रयोगशाला में जांच को भेजा

गभाना । थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गभाना-बरौली मार्ग स्थित एक प्लांट से चावल से भरी कैंटर गाड़ी को पकड़ लिया। चावल से संबंधित कोई भी दस्तावेज न दिखाने पर पुलिस गाड़ी को थाने ले आई। यहां से पूर्ति निरीक्षक ने चावल का नमूना लेकर प्रयोगशाला के लिए जांच को भिजवा दिया है।इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि रविवार रात्रि में थाना पुलिस को मुखबिर ने गभाना-बरौली मार्ग स्थित चावल के एक प्लांट पर सरकारी चावल कैंटर गाड़ी में लादे जाने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची ने चावल से लदी गाड़ी को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से चावल से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी वैद्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस गाड़ी को चावल समेत थाना ले आई और सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। सोमवार को एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी के साथ थाना पहुंचकर जांच की। एसडीएम ने बताया कि गाड़ी में करीब 280 से 290 चावल के कट्टे लटे हुए हैं। गाड़ी में रखे चावल के कट्टों के अलावा प्लांट में मिले चावल के नमूने संग्रहित करके प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। जिससे स्पष्ट हो सके चावल सरकारी या नहीं। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!