रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रमा शर्मा के बेटे हर्ष को मिल रहा युवाओं का साथ

अलीगढ़। नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के लिए चुनाव प्रचार में सभी प्रत्याशी ताकत झोंक रहे हैं।इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा के पूरे परिवार ने चुनाव में ताकत झोंक दी है। विदित रहे कि इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा निवर्तमान चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा के अनुज श्याम सुंदर शर्मा की पत्नी हैं। उन्हें चुनाव चिन्ह लड़का-लड़की मिला है।

इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्ककिया। उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह लड़का-लड़की पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की तो वहीं कस्बा की जनता से विकास का वायदा भी किया।इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा ने कहा कि उनका परिवार वर्षों से जनता की सेवा कर रहा है। आगे भी सेवा करते रहेंगे।

वहीं, इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा के पति समाज सेवी श्याम सुंदर शर्मा, निवर्तमान चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, पूर्व चेयरमैन गोपाल शरण शर्मा, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट आदि ने प्रत्याशी के समर्थन में नगर में कई जगहों पर जनसभा की। इस दौरान समर्थकों द्वारा माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि चुनावी माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में है। हर बिरादरी का समर्थन उन्हें मिल रहा है। इस मौके पर सुनील शर्मा, सूरज शर्मा, दिनेश गोयल, श्यामबाबू सिंह, देवेंद्र पारासर, संजय खान, दाऊजी, दीपक शर्मा, योगेश शर्मा, योगेश उपाध्याय, राहुल शर्मा, उदित शर्मा, शिवा शर्मा आदि थे। वहीं इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा के समर्थन में उनके बेटे हर्ष शर्मा ने जन संपर्क किया। हर्ष शर्मा ने बताया कि उनका नगर के युवाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है उनकी जीत पक्की है। उन्होंने अपनी माताजी रमा शर्मा के चुनाव चिन्ह लड़का-लड़की पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!