रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कमलेश शर्मा ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

इगलास। इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय व राष्ट्रीय लोकदन समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा द्वारा चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया। उन्होंने डोर टू डोर जाकर अपने समर्थन में नगर की जनता से वोट मांगे और जीप पर मुहर लगाकार विजयी बनाने का आर्शीवाद लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमलेश शर्मा का उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमलेश शर्मा के पति व समाज सेवी हरीश शर्मा ने नगर में कई स्थानों पर चुनावी सभाओं काे संबोधित किया। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमलेश शर्मा के चुनाव चिन्ह जीप पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर का प्रत्येक व्यक्तिहमारें लिए बहूमूल्यहै। नगर की सम्माननीय जनता के सम्मान पर कभी भी आंच नहीं आने दी जायेगी। नगर पंचायत के चुनाव में समूचे तहसील क्षेत्र वासियों की निगाह टिकी है। इगलास नगर पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त नगर पंचायत बनाना है। कमलेश शर्मा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। उन्हें सभी समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलकर सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!