सपा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने रमा शर्मा को दिया समर्थन
इगलास। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा को समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है। सपा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने समर्थन देते हुए कहा कि नगर पंचायत में विकास की लहर देखना चाहते हो तो रमा शर्मा को जीताना जरूरी है। रमा शर्मा के समर्थन में उन्होंने जन संपर्क कर वोट मांगे। इस मौके पर पूजा गौतम, पूर्व चैयरमैन गोपाल शरण शर्मा, निवर्तमान चैयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, श्यामसुंदर शर्मा, हर्ष शर्मा, उदित शर्मा, शिवा शर्मा, सोहम शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, पिंटू अग्रवाल, सूरज शर्मा आदि थे।
इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह लड़का-लड़की पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की तो वहीं कस्बा की जनता से विकास का वायदा भी किया। इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा ने कहा कि उनका परिवार वर्षों से जनता की सेवा कर रहा है। आगे भी सेवा करते रहेंगे। वहीं, इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा के पति समाज सेवी श्याम सुंदर शर्मा, निवर्तमान चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, पूर्व चेयरमैन गोपाल शरण शर्मा, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट आदि ने प्रत्याशी के समर्थन में नगर में कई जगहों पर जनसभा की। इस दौरान समर्थकों द्वारा माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि चुनावी माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में है। हर बिरादरी का समर्थन उन्हें मिल रहा है।