नगर पंचायत का विकास कराना होगी प्राथमिकता- अभिमन्युराज सिंह
गभाना। गभाना नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजा अभिमन्युराज सिंह ने नगर पंचायत के रामपुर, गभाना, मौरहैना, सोमना, कन्होई आदि मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में 11 मई को होने वाले मतदान में हथौड़ा चुनाव चिन्ह पर अधिक से अधिक वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिला तो वे नगर पंचायत का चहुमुंखी विकास कराएंगे और प्रदेश की सबसे बेहतर नगर पंचायत बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गभाना नगर पंचायत में बदलाव की आंधी चल रही है। वर्तमान में उन्हें पूरी नगर पंचायत के सर्व समाज की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे उनकी जीत तय है। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए अपना समर्थन दिया। रानी अंबिकाराज सिंह ने भी सैकड़ों महिलाओं के साथ अभिमन्युराज सिंह के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान भ्रगुराज सिंह, रामकुमार सिंह, सुनील सिंह, अभय कुमार सिंह, मुनेश ठेकेदार, अभय सिंह, सोनू सिंह, पिंटू सिंह, विक्रम सिंह, अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह समेत सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन 
