इगलास में कमलेश शर्मा ने किया जनसंपर्क
इगलास। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ नगर में जनसंपर्क कर वोट मांगे। वहीं उनके पति समाज सेवी हरीश शर्मा ने पुरानी तहसील, मास्टर कालोनी, दर्शन नगर, न्यू आनंद बिहार, सराय कंपाउंड में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के विकास के लिए वोट देने की अपील की। इस अवसर पर डा. नरपति देव भारद्वाज, राजवीर चौधरी, पप्पू चौधरी, गौरव शर्मा, शशांक शर्मा, गौरव सिंघल, हेमकांत, धर्मेंद्र चौधरी, अजय उपाध्याय, गोपाल कौशिक, गौरव दीक्षित, विजय सिंघल, संजय चौधरी, पुष्पेंद्र, श्यामवीर सिंह, राकेश मित्तल, राघवेंद्र पचौरी, हरिनारायन, श्रीनिवास आदि थे।
पुण्य तिथि पर चौधरी अजीत सिंह को किया नमन

राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया रहे व पूर्व उड्डयन मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्य तिथि पर इगलास कस्बा के श्री विष्णु शर्मा इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने स्व. चौधरी अजीत सिंह को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाजसेवी हरीश शर्मा, रामवीर सिंह, शिव कुमार सिंह, पप्पू चौधरी, राजवीर सिंह, अजय प्रधान, सोबरन सिंह, हरपाल सिंह, डा. नरपतिदेव भारद्वाज, विजय सिंह, हेमराज सिंह, गिर्राज दिवाकर, राहुल शर्मा, नितिन चौधरी आदि थे। वहीं, समाज सेवी हरीश शर्मा ने इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश शर्मा के पक्ष में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। सभा हैदरगंज, अम्बेडकर पार्क, मण्डी रोड, दिवाकर मोहल्ला में आयोजित हुई। सभा में जनता को अपने पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों के बारे में बताया और अपील की कि आपका सहयोग रहा तो भविष्य में इगलास में ऐसे विकास कार्य होंगे जो दूसरे उम्मीदवारों की सोच से परे होंगे। नुक्कड़ सभा में भारी संख्या में वार्ड के महिला एवं पुरुषों की संख्या उपस्थित रही। इस अपार स्नेह के लिए हरीश शर्मा ने सम्मानित जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश शर्मा को चुनाव चिन्ह जीप पर मुहर लगाकर विजयी बनाए जाने की अपील की।