महिला ने मकान मालिक के बेटा पर दुष्कर्म का लगाया आरोप
जट्टारी। टप्पल के एक मोहल्ला में महिला ने मकान मालिक के बेटा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला के पति ने थाना में तहरीर दी है। पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों व समाज के लोगों ने थाना पर जमकर प्रदर्शन किया।
पीड़िता के पति की ओर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार तड़के वह सब्जी लेने के लिए पलबल गया था। जबकि पत्नी व दो बच्चों को घर पर सोता छोड़ गया था। आरोप है कि पीछे से मकान मालिक का बेटा घर में घुस आया और पत्नी के साथ दुष्कर्म कर डाला। जिसकी जानकारी आस-पड़ौस के लोगों ने उसे फोन पर दी। जिस पर वह पलवल से सीधा घर आया और पत्नी से जानकारी की। जिस पर पत्नी से उसे आप बीती बताई। घंटों पूछताछ के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजनों व समुदाय विशेष के लोगों ने थाने पर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई थी, लेकिन साक्ष्य देने का हवाला देते हुए वापस भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, फिर भी तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
