रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई

इगलास| परोपकार सामाजिक सेवा संस्था तोछीगढ़ द्वारा सत्य कृष्णांजलि पब्लिक स्कूल नगला नेहचला में आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि आजकल देश में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में अनेक युवाओं की असमय ही मौत हो जाती है। आजकल अस्पतालों में मृत्यु की मुख्य वजह सड़क दुर्घटना ही अधिक जान पड़ती है।
लोगों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और वाहनों की भिड़ंत से हादसों से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है। सभी सड़कें पूरे दिन के लिये व्यस्त होती हैं जहाँ वाहन अपनी उच्च गति से दौड़ते हैं। आज की दुनिया में लोगों को अपने निजी वाहनों की आदत है जिसकी वजह से सड़कों पर यातायात की समस्या पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में, सावधानीपूर्वक सुरक्षित चालन की क्रिया के लिये यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा नियमों का अनुसरण लोगों से अपेक्षित है। क्योंकि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात के नियमों की अनदेखी करने व लापरवाही के कारण ही होती हैं। यातायात के नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
सभी लोगों के लिये उनके पूरे जीवन भर सड़क सुरक्षा उपायों का अनुसरण करना बहुत ही अच्छा और सुरक्षित है। सभी को गाड़ी चलाते समय या पैदल चलते वक्त दूसरों का सम्मान करना चाहिये और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिये।
यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा के नियम-कानूनों को सदैव अपने दिमाग में रखें। विद्यालय के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह सिकरवार ने भी विद्यार्थियों से सड़क के नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करने, तेज गति से व नशे की हालत में वाहन ना चलाने और ट्रैफिक के दौरान सीट बेल्ट लगाने तथा हेलमेट लगाने की अपील की। इस अवसर पर राधिका, काजल, गुंजन, आन्या, तन्वी, महिमा, डौली, रितिका, डिंपल, लक्ष्मी, मोनिका, चारु, गगन, प्रवीन, सार्थक, धर्मेंद्र, हिमांशु, विवेक, रोहित, अभिनव आदि के अलावा सभी विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!