कैंटर के नीचे दबकर बाइक सवार दो सगे भाईयों की हुई दर्दनाक मौत
-गोवर्धन से परिक्रमा लगाकर घर लौट रहे थे दोनों भाई
-गुस्साए ग्रामीणों ने टेंटी गांव मार्ग स्थित भगतगढ़ी की पुलिया को तोड़ा , मार्ग बंद
खैर। क्षेत्र के टेंटी गांव रोड स्थित भगतगढी की पुलिया पर केंटर के नीचे दबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि दूसरी बाइक पर सवार उनके बहन-बहनोई भी घायल हो गए मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणो ने भगतगढ़ी स्थित पुलिया को तोड़कर उक्त मार्ग को अवरुद्ध कर दिया । मौके पर पहुंची एसडीएम के आश्वासन के बाद गुस्साए ग्रामीण शांत हुए । मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना अरनिया के ऊंचा गांव निवासी रामकुमार शर्मा के 35 वर्षीय बेटा विशाल शर्मा व 25 वर्षीय बेटा केके उर्फ कृष्णकांत शर्मा सोमवार को गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गए थे जहाँ से देर रात को दोनों भाई बाइक से गांव लौट रहे थे तभी थाना क्षेत्र में भगतगढ़ी की पुलिया के पास खैर की तरफ से तेज गति से जा रहे केंटर ने दोनों भाईयों की बाइक के अलावा उनके बहनोई कुशलपाल बहन अर्चना निवासी टप्पल की बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई बम्बा में जा गिरे इसी बीच केंटर भी अनियंत्रित होकर बम्बा में पलट गया जिसके नीचे दबकर दोनों भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी हादसे में घायल बहन- बाहनोई की वहाँ का मंजर देखते ही चीख निकल पड़ी चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मसक्कत के बाद दोनों भाईयों के शव को केंटर के नीचे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया तथा घायल बहन बहनोई का निजी अस्पताल में उपचार कराया । घटना के बाद मृतक भाइयों के परिवार में कोहराम मच गया परिजनों के अनुसार मृतक विशाल के शादी के दस साल बाद पत्नी गौरी ने 12 दिन पूर्व एक बेटी को जन्म दिया था जिससे परिवार में खुशी का माहौल था इसी खुशी में दोनों भाई अपने बहन बाहनोई के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने गए थे ।
उधर मंगलवार सुबह को घटना की जानकारी होने पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण भगतगढ़ी की पुलिया पर एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्रीय विधायक व राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान समेत तमाम अधिकारियों को टूटी पुलिया को सही कराने की ना जाने कितनी बार लिखित व मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं बावजूद आजतक पुलिया के निर्माण नाहीब कराया जा सका है पिछले एक साल में यहाँ दर्जन भर से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं फिर भी इस ओर कोई भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहा है । इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुलिया को आधी से अधिक तोड़ डाला जानकारी पर एसडीएम मृणाली अविनाश जोशी व सीओ आरके शिशोदिया इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और गुस्साए ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराते हुए जाम को खुलवा दिया । टूटी पड़ी पुलिया पर पुलिस ने बेरियर लगाकर खैर वृन्दावन मार्ग को बंद कर दिया है