रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नगला पदम में 50 करोड़ रुपये की ग्राम सभा की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

गभाना। तहसील क्षेत्र के गांव नगला पदम में शनिवार को प्रशासन ने अभियान चलाते हुए 1000 बीघा ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया है।

एसडीएम गभाना केबी सिंह के आदेश पर नगला पदम में नायब तहसीलदार संदीप चौधरी के नेतृत्व में राजस्व टीम अभियान चलाकर ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने में जुटी हुई हैं।नायब तहसीलदार संदीप चौधरी ने बताया कि गांव में करीब 1000 बीघा भूमि ग्राम सभा की है। जिस पर वर्ष 1997 में 215 लोगों का पट्टा अावंटन किया गया था। जिन्हें 2006 में तत्कालीन डीएम के आदेश पर निरस्त कर दिया था। तभी से उक्त भूमि पर लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। पिछले कुछ समय से टीम ने अभियान चलाकर ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने में जुटी हुई थी। शनिवार को टीम ने 1000 बीघा ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए जेसीबी की मदद से ढूलबंदी कराने के बाद ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया खाली कराई भूमि की कीमत करीब 50 करोड़ के लगभग है। टीम की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में खलबली मच गई। एसडीएम ने साफ शब्दों मेंकहा कि तहसील प्रशासन की ओर से खाली कराई गई जमीन पर यदि किसी ने भी फिर से कब्जा करने का प्रयास किया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दाैरान टीम में लेखपालकौशलेंद्र यादव, मुकेश कुमार, राजीव शर्मा, तनवीर अली आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!