रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की हुई मौत

लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र में गांव सलेमपुर माफी के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजन बिना कोई कार्रवाई के शव को घर ले जाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रोरावर क्षेत्र के गाेंडा रोड स्थित गांव इब्राहीमपुर निवासी 55 वर्षीय कुंवरपाल मेहनत मजदूरी करते थे। शनिवार को वह सलेमपुर माफी के पास एक प्लाट पर मजदूरी करने गए थे। दोपर में खाना खाने के बाद पर रेलवे लाइन पार कर काम पर जा रहे थे। तभी लाइन पर अचानक आई मालगाड़ी की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी पर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते रहे। घटना की सूचना पर सीआे अभय कुमार पांडे भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने परिजनों को काफी समझाया-बुझाया तब कहीं जाकर करीब एक घंटे बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दो बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!