कमलेश शर्मा व सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई गोपनीयता की शपथ
इगलास। कस्बा के अलीगढ़ मार्ग स्थित आेम सैलीब्रेशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश शर्मा व सभासद सुभद्रा देवी, कुशुम देवी, केला देवी, अमित कुमार, दाताराम, राहुल चौधरी, सुधीर वर्मा, सुशील कुमार, अवधेश पाठक, हरीश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, निधि वर्मा, सुरजीत, अजय ठाकुर व विमलेश को एसडीएम महिमा राजपूत ने दोपहर 3:30 बजे शपथ दिलाई। कमलेश शर्मा ने अध्यक्ष चुनने पर सभी का आभार व्यक्त किया। समाज सेवी हरीश शर्मा ने कहा कि नगर की जनता ने उनकी पत्नी को विजयी बनाकर जो जिम्मेदारी दी है उसको बखूबी निभाएंगी। कार्यक्रम का संचालन नरपतिदेव भारद्वाज ने किया। इस दौरान विधायक राजकुमार सहयोगी, रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. लोकेश शर्मा, ईओ आंजनेय मिश्र, लिपिक विमल शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बेसवां में राज सिंह ने सभासदों के साथ ली शपथ
इगलास । नगर पंचायत बेसवां में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को एसडीएम महिमा राजपूत ने ऋषि विश्वामित्र की तपोस्थली धरणीधर सरोवर के तट पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज सिंह, सभासद साबिर, सत्तो देवी, इकराम खां, मुन्नी देवी, इमामुद्दीन, निर्मल सोनी, अनिल बंसल, सपन ठेनुआं, पुष्पा देवी, दिव्या देवी को एसडीएम महिमा राजपूत ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल, मोरमुकुट चौधरी आदि मौजूद रहे।