एलबीके में हुआ ब्राइट अचीवर्स सेरेमनी का आयोजन
इगलास। नगर के एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई के 10 वीं व 12 वीं के मेधावी छात्रों के सम्मान में ब्राइट अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। अतिथियों ने मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र व प्रतीक चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया। शुभारंभ कर्नल सुरेंद्र होरा, प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य, संगीत के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मौजूदा लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप पहुंची एसडीएम महिमा राजपूत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा छिपी होती है। जीवन में प्रतिभा को निखारने के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं। कदम-कदम पर परीक्षा हमारा इंतजार करती है। कर्नल सुरेंद्र होरा ने कहा कि माता-पिता की परवरिश, शिक्षकों द्वारा प्रदत्त शिक्षा, स्कूल प्रबंधन का निर्देशन ही छात्र जीवन को सशक्त नागरिक बनाकर सपनों की आंखों में उड़ान भरता है। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने शिक्षा सहयोग योजना सुपर-30 के तथ्यों से अवगत कराया। जो छात्र एनडीए, यूपीएससी, नीट की कोचिंग से पैसे के अभाव में वंचित रह जाते हैं उन्हें समुचित संसाधन मुहैया कराने में विद्यालय हर संभव प्रयासरत है। प्रधानाचार्या रूबीना शाहीन ने कहा कि कल्पना को साकार करने के लिए जो बीज अंकुरित किए हैं फलस्वरुप वृक्ष बनकर इस धरा की शोभा को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगंतुकों का भी आभार व्यक्त किया। संचालन राहुल उपाध्याय व पूनम राघव ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी नितिन अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रमेश चंद, चंद्रपाल वर्मा, मुकेश वर्मा, अजीत सिंह, सुरेश बंसल, रामकुमार अग्रवाल, प्रेम कुमार, नवीन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा आदि थे।