रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नगर की नई सरकार ने संभाला कार्यभार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

चंडौस। नगर पंचायात की नई सरकार ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के बीच पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही नगरवासियों को सुविधाएं देने व विकास कार्यों को बखूबी तरीके से कराने के लिए चुनौतियों का सफर शुरू हो गया है।

नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम रहे। एसडीएम गभाना केबी सिंह ने पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्म सिंह भारती को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में सभी नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाई। इस दौरान सांसद सतीश गौतम ने कहा कि यह टीम चंडौस नगर पंचायत की तस्वीर बदलने में सक्षम साबित होगी और नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा। अध्यक्ष धर्म सिंह भारती ने कहा कि पूरी नगर पंचायत को स्वच्छ बनाना व केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पूरी नगर पंचायत में विकास का पहिया बहुत तेजी से घूमेगा। चंडौस नगर पंचायत जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में खास पहचान बनाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। कार्यक्रम में सीओ गभाना सुमन कनौजिया, नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, चंडौस ब्लाक प्रमुख पति रेशमपाल सिंह, जय शर्मा, अनुराग ठाकुर, शिवम शर्मा, आदि मौजूद रहे।

इन्होंने ली शपथ

अध्यक्ष के अलावा वार्ड नंबर एक से प्रीती सिंह, वार्ड 2 से चयन सुख, वार्ड 3 से जय प्रकाश, वार्ड 4 से सोनिया सारस्वत, वार्ड 5 से वारिस अली, वार्ड 6 से रुवी कुमारी, वार्ड 7 से सुनीता देवी, वार्ड 8 से ऋषि कुमार, वार्ड 9 से विनोद कुमार, वार्ड 10 से राजू, वार्ड 11 से आयशा आदि सभासदों ने भी शपथ ली।

————————-

अनीता शर्मा ने सभासदों के साथ ली शपथ

पिसावा। कस्बा के प्रेम गार्डन में शुक्रवार को आयोजित समाराेह के मध्य नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सुधीर कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता शर्मा व सभासद काजल, श्रीनिवास, बलवीर सिंह, रेखा, सोनू तालाना, अनिल सिंह, अमरपाल शर्मा, गोरी, नीतू चौधरी, सुधीर कुमार, लक्ष्मण सिंह, पवन कुमार को शपथ दिलाई। अध्यक्ष अनीता शर्मा कि लोग किसी भी शिकायत पर सीधे उनसे मिले, इसके लिए किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल में कस्बे को आदर्श नगर बनाने का प्रयास किया जाएगा।नगर वासियों ने निर्वाचित अध्यक्ष अनीता शर्मा व उनके पति गोपाल कृष्ण उर्फ राजबाबू शर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संजय गोयल, चेतन गुप्ता, रवि गोयल, मनीष वर्मा, सुबोध कुमार, कविता गुप्ता, लायकराम चौधरी, सुरेंद्र सिंह, सुभाष चंद उर्फ बोसी, रवेंद्र कुमार उर्फ लाला राठी, गंगा शरण, कारे स्वामी, मनोहर लाल शर्मा, जगत सिंह, ललित चौधरी, नितिन कुमार गुप्ता, राजा वर्मा, अजय वर्मा, नरेश वर्मा, धीरज सिंह, राजकुमार शर्मा, अमोद कुमार आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!