मेयर की शपथ ग्रहण में लगे अल्लाह हू अकबर के नारे
- कृष्णांजलि सभागार में मेयर व पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
अलीगढ़। कृष्णांजलि सभागार में शनिवार को मेयर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान पूरा सभागार में जो हिंदू हित की बात करेगा, वहीं देश पर राज करेगा, जय श्री राम व भारत माता के नारे गूंजने लगे। वहीं दूसरे समुदाय की तरफ से भी अल्लाह हूं अकबर के नारे लगे।
सुबह करीब 11 बजे मेयर प्रशांत सिंघल को कमिश्नर नवदीप रिणवा नेे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में मेयर प्रशांत सिंघल ने सभी नवनिर्वाचित 90 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर आयुक्त आमित आसेरी ने मेयर को न्याय और अनुशान की प्रतीक “गदा” भेंट की।
मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि शहर के लोगों ने जिस उम्मीदों के साथ उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर विश्वास रखने वाली डबल इंजन सरकार में तीसरा इंजन जुड़ जाने से अवश्य ही पूरे शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। शहर में स्मार्ट सिटी का काम तेजी से चल रहा है। शहर को बेहतरीन सुविधाओं से युक्त शहर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के बड़े नालों की साफ-सफाई कराएंगे। शहर में होने वाली जलभराव की समस्याओं से निजात दिलाने के योजना बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी पार्षदों के साथ आपसी तालमेल से पूरे शहर को बेहतरीन शहर बनाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मीनारायण ने नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, विकास का एहसास कराने के लिए निर्माण कार्याें की सतत देख-रेख की जाए। तभी उनके द्वारा करा जा रहे विकास कार्यों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए शहर को स्वच्छ व सुंंदर बनाने में सहयोग करे। इस अवसर पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भैया, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, सदस्य राज्य महिला आयोग रामसखी कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रातप सिंह, एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, माट विधायक राजेश चौधरी, मेयर मुराबाद विनोद अग्रवाल, एडीएम वित्त मीनू राणा, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर आदि मौजूद रहे।
इन पार्षदों ने ली शपथ
ओमवती, मनोज कुमार, सुमन देवी, विमलेश सिंह, पूनम, रीनू सैनी, रश्मि माहौर, नरेंद्रपाल सिंह उर्फ राकेश ठाकुर, लाल सिंह, अंशू अग्रवाल, पार्वती देवी, वीनेश, नसी, दिनेश कुमार, केला देवी, आजाद सिह, महावीर सिंह, अगन लाल, विनोद कुमार, करन, सूरज, हरिओम कुमार, नीलम, बॉबी कुमार, सुनील कुमार निगम, राजकुमार, योगेश, पवन कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार सैनी, दिनेश भारद्वाज, पुष्पा देवी, हरीशंकर, विमलेश, सुरेंद्र प्रताप सिंह, विनीत कुमार, स्नेह सिंह, कुलदीप पांडेय, स्वर्णलता वार्ष्णेय, शेर सिंह सैनी, हितेश कुमारी, निरंजन सिंह, हिना सैफी, अंजना गुप्ता, मोहम्मद असलम, मो. शाकिर, इमरान खां, आसिफ, शाहिद अली, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्रपाल सिंह, उम्मेद आलम, नईम अहमद, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, तारिक, शाहीन, सुभाष चंद्र शर्मा, अनिल कुमार सेंगर, शवाना असलम, राज बहादुर, आमना बेगम, छोटेलाल शर्मा, आराधना मित्तल, मो. गुलजार, अफसाना, हारून, संजय पंडित, अब्दुल मुतलिब, योगेश कुमार, मुनमुन खान, मोहम्मद आदिल, मो. हफीज अब्बासी, मो. असलम नूर, निलोफर, सवा खान, दीपू शर्मा, अमरीन निशा, गंगा जोशी, उसमान, जीनस, मो. नदीम खां, हरीश कुमार, मुशर्रफ हुसैन महजर, नूर अब्बासी, नसरीम, इरसाद, खालिदा, तबस्सुम, आसिया, रिहाना बेगम