रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसानों के नलकूपों को बिजली फ्री न मिली तो करेंगे आंदोलन

- भाकियू (भानू गुट) ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गभाना। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के पदाधिकारियों ने किसानों से सरकार की ओर से चुनाव से पहले किए गए वायदा को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री व ऊर्जामंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

युवा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी व किसान पहुंचे तहसील

युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी व किसान एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते अपनी मांगों को दोहराया।

उन्होंने एसडीएम केबी सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि चुनाव से पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप के सम्मान में एक चुनावी जनसभा में सरकार की ओर किसानों के नलकूपों के लिए पांच साल तक फ्री बिजली कराने कराने का वायदा किया गया था। संघठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत करके दोबारा से प्रदेश में योगी सरकार को बनाया था। लेकिन सरकार बनने के बाद ही सरकार किसानों से किए गए वायदों को भूल गई है। किसानों के नलकूपों के बिल लगातार आ रहे हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारी किसानों के नलकूपों पर जबरन मीटर लगा रहे हैं। यदि कोई किसान मीटर लगाने का विरोध करता है, तो उसे धमका दिया जाता है।

मांगे पूरी न होने पर करेंगे आंदोलन

युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में किसानों व पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से चुनाव के दौरान किसानों के नलकूपों को बिजली फ्री दिलाने व मीटर न लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा न किया तो भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। वहीं आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी किसान वादा खिलाफी सरकार को जबाब देगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, भगवानदास चौहान, अरूण कुमार सिंह एडवोकेट, प्रदेश महामंत्रीगोविल सिंह जादौन, तहसील अध्यक्ष दीपक ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी,अभिलाष चौहान, सूरज जादौन, जुगेंद्रपाल सिंह, सत्यप्रकाश छौकर, महेंद्र प्रधान, प्रेमपाल सिंह, भुवनेश सिंह, सुमित सिंह, मोनू कुमार, हिमांशू पाठक, हरीश ठाकुर, मनोज मित्तल, मनीष वार्ष्णेय, उदय गोयल, जीतू कुमार, माधव सिंह, सुधीर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!